श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी

0
WhatsApp Image 2026-04-21 at 4.09.50 PM
Spread the love

राजनांदगांव। कायस्थ समाज, राजनांदगांव द्वारा श्री चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन 23 अप्रैल, गुरुवार को किया जाएगा। समाजजनों द्वारा इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे महाभिषेक, हवन, आरती और प्रसादी वितरण के साथ होगी। इसके बाद सायं 4:30 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी सभागृह परिसर पहुंचेगी। यहां शाम 7 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे और रात्रि 8:30 बजे महाप्रसादी (स्नेहभोज) का आयोजन रखा गया है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पार्षद पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कुलबीर सिंह छाबड़ा और पार्षद शैंकी बग्गा उपस्थित रहेंगे।

कायस्थ समाज के अध्यक्ष लकी श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। समाज के सचिव शरद श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने सभी समाजजनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कायस्थ सभा द्वारा सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *