ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता: 4 साल से गुम मां-बेटे का पुलिस ने लगाया पता
मोहला – थाना अंबागढ़ चौकी के तहत 03 दिसंबर 2021 को गुमशुदा दर्ज कराई गई की श्रीमती हेमलता रावटे (30) और उनके 9 वर्षीय पुत्र झनकार रावटे का चार साल बाद पुलिस ने पता लगाया है। पति सूर्यकांत रावटे ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी और बेटे की खोज में मदद मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, हेमलता रावटे ने बिना किसी को बताए अपने बेटे के साथ घर छोड़ दिया था। परिजन लगातार संपर्क साधते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
“ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा से संपर्क साधने का अभियान चलाया।
पुलिस को बताया गया कि हेमलता रावटे स्वयं अपने पति से नहीं मिलना चाहती थीं और अपने एवं बेटे के पालन-पोषण के लिए स्वतंत्र रहना चाहती थीं। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें पति सूर्यकांत रावटे और रिश्तेदार खेदूराम रावटे के समक्ष पेश किया गया। इस अभियान में महिला प्रधान आरक्षक 108 पदमनी सेन और साइबर सेल मोहला का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने इस सफलता को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि परिवार और समाज की सुरक्षा एवं बच्चों की भलाई के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
