बसंतपुर में महतारी वंदन योजना के लिए लगा ई-केवाईसी शिविर, बड़ी संख्या में उमड़ीं महिलाएं

0
1
Spread the love

राजनांदगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए रविवार को बसंतपुर वार्ड-46 में विशेष ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रक्रिया पूर्ण कराई।

भटकना न पड़े, इसलिए वार्ड में ही दी सुविधा
शिविर का मुख्य उद्देश्य वार्ड की माताओं और बहनों को सहज और निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराना था। आयोजकों ने बताया कि अक्सर ई-केवाईसी के लिए महिलाओं को केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने और योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तर पर ही यह पहल की गई ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे।

इनके मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह शिविर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और भाजयुमो अध्यक्ष चिंटू सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजयुमो जिला मंत्री सुनील सेन एवं जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा माधव राम साहू थे।

इनकी रही सक्रिय भूमिका
शिविर को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, वार्ड पार्षद शेखर यादव, पूर्व शहर उपाध्यक्ष नागेश यदु (रक्तवीर), भाजयुमो उत्तर मंडल महामंत्री अंसुल कासर, माधव सेवा केंद्र, गीता साहू, शैलेश सिंह, शिव साहू, विनोद यादव, टिकेश्वर सिंह (टिंकू) सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *