हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

0
1
Spread the love

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा रविवार को शहर के गांधी चौक और अनुपम नगर स्थित लेंसकार्ट स्टोर्स के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टोर के सामने एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराया और कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की।

विरोध में गूंजे नारे, उग्र आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने ‘भारत में रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा’ और ‘हिंदुओं का सम्मान करना होगा’ जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि लेंसकार्ट द्वारा ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं, जिनसे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँच रही है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आस्था और धर्म का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन गतिविधियों पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में संगठन और भी उग्र रुख अख्तियार करेगा।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित वैधानिक कार्रवाई आवश्यक है। मंच ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द बनाए रखना है, लेकिन यह हिंदू समाज के मान.बिंदुओं की अनदेखी कर संभव नहीं है।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुशील लड्ढा, प्रभात गुप्ता, सविता बोस, रिंकू तिवारी, दिनेश झूलन, कुबेर साहू, महेंद्र जंघेल, जुगल गुप्ता, ऋषभ मल, मनोज गोलछा, अरुण राय, राकेश कसार, आशीष टिंकू सोनी और मुकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं। इनमें ज्योति खंडेलवाल, निकिता मिश्रा, अनीता सिन्हा, ममता शर्मा, अर्चना अग्रवाल और मंजू रानी साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहेए जिन्होंने एक स्वर में विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *