सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदिर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

0
4
Spread the love

राजनांदगांव। गत दिवस स्थानीय सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर, गोकुल नगर, बसंतपुर, राजनांदगांव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए संस्था के प्राचार्य बीएल कश्यप ने बताया कि आगामी वर्ष में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसमें भैया/बहन अपनी रूची के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय में नए प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।
कक्षा अरुण में बहन दाक्षी साहू 100 प्रतिशत, बहन गीतांजली 99.06 प्रतिशत, रचित साहू 99.06 प्रतिशत, बहन स्वाति साहू 99.03 प्रतिशत, कक्षा उदय में बहन जिज्ञासा साहू 98.03 प्रतिशत, गीतांजली 98 प्रतिशत, प्रज्ञा यादव 98 प्रतिशत, कुंदन धनकर 97.06 प्रतिशत, तन्मय देवांगन 97.06प्रतिशत, कक्षा प्रथम में आदित्य साहू 99.05 प्रतिशत, मान्या टेम्भ्रेकर 99.05 प्रतिशत, नेहा साहू 99.05 प्रतिशत, राघवेन्द्र साहू 99.05 प्रतिशत, युग निर्मलकर 99.05 प्रतिशत, योगिता साहू 99.05 प्रतिशत, श्रीजा सोनबोईर 99.05 प्रतिशत, द्वितीय स्थान सिद्धि उइके 98 प्रतिशत, विनय पटेल 98 प्रतिशत, धवल साहू 97.05 प्रतिशत, राजवीर धनकर 97.05 प्रतिशत, कक्षा द्वितीय में भूपेश कुमार साहू 99.04 प्रतिशत, अंकित कुमार साहू 99.02 प्रतिशत, कान्हा चन्द्राकर 98.02 प्रतिशत, कक्षा तृतीय में तुलसी सिन्हा 99.05 प्रतिशत, रागिनी दास 99.05 प्रतिशत, सत्यम साहू 98.07 प्रतिशत, तिलोक भंडारी 98.07 प्रतिशत, स्नेहा चंद्राकर 98.02 प्रतिशत, कक्षा चतुर्थ में यशस्वी साहू 99.01 प्रतिशत, पायल खुंटे 97.09 प्रतिशत, काव्या यादव 97 प्रतिशत, जिया साहू 97 प्रतिशत, कक्षा षष्ठः में वीरा ठाकुर 93.06 प्रतिशत, मानसी साहू 92.03 प्रतिशत, जिज्ञासा पटेल 92.03 प्रतिशत, डॉली साहू 88.08 प्रतिशत, कक्षा सप्तम् में आर्यन पटेल 94.03 प्रतिशत, दिक्षा सोनकर 92.03 प्रतिशत, ईशिका मारिया 90 प्रतिशत, कक्षा नवम् में लोमेश भंडारी 99 प्रतिशत, लक्ष्मी साहू 95 प्रतिशत, कुंदन कुमार सिन्हा 92 प्रतिशत, कक्षा एकादश में बायो संकाय में ईशिका नेताम 79 प्रतिशत, देवदत्त उइके 76 प्रतिशत, भागवत साहू 75.38 प्रतिशत, गणित संकाय में भूपेन्द्र कुमार साहू 92.54 प्रतिशत, हेमंत सोनी 87 प्रतिशत, वैशाली साहू 83.76 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में योगिता देवांगन 90.26 प्रतिशत, सिमरन डोंगरी 84.84 प्रतिशत, खुशाल सोनकर 76.76 प्रतिशत शामिल है।
समस्त उत्तीर्ण भैया/बहनों को संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव, सौरभ कोठारी, कोषाध्यक्ष अमित जैन, प्राचार्य बीएल कश्यप, उपप्राचार्य सन्मय श्रीवास्तव एवं विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदीजी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *