सर्व हिंदू समाज का भव्य सम्मान समारोह, पूर्णिमा साहू और मनोज निर्वाणी का हुआ अभिनंदन

0
1
Spread the love

राजनांदगांव। सर्व हिंदू समाज द्वारा अग्रहरि भवन, फौव्वारा चौक, जमातपारा में राजगामी संपदा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी के सम्मान में भव्य एवं विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सविता बोस के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन श्रीमती ज्योति खंडेलवाल ने किया, जबकि वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति श्रीमती वंदना मिश्रा ने दी।
पुरुषोत्तम माह के अवसर पर आयोजित इस समारोह में भजन संध्या भी आकर्षण का केंद्र रही। कांति मौर्य, प्रीति जोशी, चंद्रेश जी, राधिका खंडेलवाल, वंदना सिन्हा, रंजना शर्मा, उमा राजपूत एवं कंचन लता मिश्रा सहित अन्य भजन गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने भी मधुर भजनों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
राजनांदगांव में राजगामी संपदा की प्रथम महिला अध्यक्षा बनने पर मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखने को मिला। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने समारोह में पहुंचकर अपनी खुशियां व्यक्त कीं।
समारोह में साहू समाज, कालीबाड़ी बंगाली समाज, गुजराती समाज, महेश्वरी समाज, राजपूत समाज, खंडेलवाल समाज, अग्रवाल समाज, गुप्ता समाज, कायस्थ समाज, तेलुगू समाज, अग्रहरि समाज, देवांगन समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सोनी समाज, मौर्य समाज, निर्मलकर समाज, बौद्ध समाज, सिन्हा समाज सहित करीब 25 सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अतिथियों का स्वागत शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सविता बोस, ज्योति खंडेलवाल, अनीता सिंह, लुईषा वांदेले, प्रेमा सोनकर, अर्चना अग्रवाल, पंपा सिन्हा, जमुना साहू, संगीता शुक्ला, सुधा पवार, कमलेश्वरी, रितु रायजादा, मोना गोसाई, प्रतिमा साहू, अंजू अहिरवार एवं कंचन सकुरे सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *