प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 9 जून को
मोहला – प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 9 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी एवं दिए गए मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा !
