नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए करोड़ों की प्रशासकीय स्वीकृति

0
sach kasamna2
Spread the love

 

 

मोहला – नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए एल डब्ल्यू ई योजना अंतर्गत अनेक विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 5 लाख 76 हजार 780 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें पुलिया निर्माण कार्य हेतु ग्राम पंचायत बावडुटोला, बोटेझर, माडिय़ानवाड़वी, मोतीपुर, एवं डालाकसा के लिए क्रमश 8 लाख रुपये प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम टेमली में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 14 लाख रुपए की प्रशासनीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम उमरपाल, कहगांव, कोण्डे, जामड़ी में पुलिया निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 7 लाख 50 हजार, ग्राम गुबियागढ़ में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए, ग्राम उरझे के लिए 9 लाख 63 हजार रुपये, ग्राम मेढ़ा के लिए 6 लाख 50 हजार रूपया की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार पुलिया निर्माण कार्य हेतु ग्राम पेंदोड़ी के लिए 06 लाख 50 हजार रुपए, ग्राम नेडगांव के लिए 15 लाख 64 हजार रुपए, ग्राम कमकासुर के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम सहपाल के लिए 7 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार पुलिया निर्माण कार्य हेतु ग्राम डालाकसा, पीपरखार, कुसुमकसा, कातुलवाही, करमतला, भर्रीटोला के लिए क्रमश: 6 लाख रूपया, ग्राम आतरगांव के लिए 5 लाख रूपया की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

 

इसके अलावा मोहला में दो कम्युनिटी हॉल पुलिस विभाग के लिए 40 लाख रुपए, ग्रेस ट्रैक नाइट विजन मानोकूलर पुलिस विभाग के लिए 14 लाख 99 हजार 780 रुपए, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आम नागरिकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष निर्माण हेतु 9 लाख रूपया की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार रफ्टा निर्माण कार्य हेतु ग्राम केकडेहुर के लिए 41 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *