शिवसेना ने हैदराबाद सांसद को अयोग्य ठहराने सौंपा ज्ञापन
मोहला – शुक्रवार को शिवसेना के कार्यकताओं ने हैदराबाद से चुने गए सांसद ओवैसी का पुतला दहन किया। शिवसेना प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोहला और गोटाटोला में प्रदर्शन कर सांसद को अयोग्य ठहराने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शोभाशंकर त्रिपाठी,जिला संगठन अध्यक्ष ज्ञान चंद लोढ़ा,चार जिला प्रभारी मनीष तिवारी, खुज्जी विधान सभा जिला उपाध्यक्ष चंदेश बघेल,हेमंत सोनी,तपसी यादव,भूषण ठाकुर,तोरण यादव, नारायण सोनी, ईश्वर यादव,भूपत यादव,बिसाहू यादव,खिलेश यादव,दिलीप निर्मलकर सहित काफी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे
।
