मुर्गी पालन का व्यवसाय कर महिलाऐं बनेगी आर्थिक स्वालंबन की दिशा में अग्रणी

0
IMG-20240912-WA0191
Spread the love

 

 

मोहला – जिला प्रशासन और एबिस ग्रुप के सहयोग से महिलाओं को मुर्गी पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया है। जिले के तीनों विकासखंड से 25 महिलाओं को चयनित किया गया है। इन महिलाओं को मुर्गी पालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुर्गी सेड तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा। एबिस ग्रुप के द्वारा महिलाओं को मुर्गी के चूजे, मुर्गी के खाने के दाने, दवाईयां के साथ ही अन्य संसाधन भी मुहैया कराया जाएगा। चयनित महिलाएं मुर्गी के चूजे को पालकर बाजार में बेचने के योग्य तैयार करेंगी। एबिस ग्रुप के द्वारा तैयार मुर्गी को खरीद कर बाजारों में विक्रय के लिए ले जाया जाएगा।

जिला प्रशासन के उल्लेखनीय प्रयास से महिलाऐं आर्थिक स्वालंबन की दिशा में अग्रणी बनेगी। जिला प्रशासन के द्वारा 1 हजार मुर्गी पालन के योग्य मुर्गी सेड उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एस जयवर्धन की उपस्थिति में महिलाओं को मुर्गी पालन से जुड़ी बारीकियों एवं विधियों के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *