महिला दिवस पर नगर अध्यक्ष ने किया मातृ शक्तियो का सम्मान 

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

 

 

अंबागढ चौकी – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के विभीन्न वार्डो की मातृ शक्तियो का सम्मान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय बस स्टैन्ड में महिला सम्मान समारोह की शुरूआत की गई उसके बाद दिन भर नगर के अलग अलग वार्डो एवं अलग स्थानो में स्वंय सहायता समूह व महिला मंडल से जुडी मातृ शक्तियो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद उमा निषाद, विनोद डेहरिया, पूर्व पार्शद शंकर निषाद, मनीष बसोड़, प्रमोद ठलाल, तुरीत प्रसाद तिवारी, बिटटु रब्बानी, अफशान खान, शमीमुद्यीन कुरैशी, अनिल महोबिया, छगन बंजारे, शिवम बाजपेयी, बाबू दुबे, रिनी पोरेटी, रामू यादव सहित बडी संख्या में नगर पंचायत अध्यक्ष समर्थक मौजुद थे।

 

महिला मंडल को सौपा पंजीयन प्रमाण पत्र

 

महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से नगर के वार्ड क्रमांक 11 व 12 की महिला मंडल नवदुर्गा जसगीत सेवा समिति का छग सोसायटी आफ पंजीयक कार्यालय से पंजीकृत किए जाने का पंजीयन प्रमाण पत्र नगर अध्यक्ष ने समिति के पदाधिकारियो को सौपा। इस दौरान महिला मंडल का सम्मान किया गया।

 

साडी, शाल व गमछा भेटकर सम्मान

 

महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के विभीन्न वार्डो में मातृ शक्तियो का सम्मान साडी, शाल व गमछा भेटकर किया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा की मातृ शक्ति से बडी कोई शक्ति नही है। हमे अपने नगर के विकास के लिए माताओ व बहनो के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर के खुशहाली व विकास के लिए कार्य करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *