लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान
Oplus_131072
अम्बागढ़ चौकी – ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती के बीच कम वोल्टेज की समस्या फसलों की सिंचाई में बाधा बन रही है। स्थिति यह है कि अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के कई गांवों में 24 घंटे में सिर्फ 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं कई गांवों में महज 4 से 5 घंटे तक ही सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में खेतों में खड़ी रबी सीजन की फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। वहीं कई गांवों में तो वोल्टेज इतना ज्यादा कम है की किसान खेतों में सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कंपनी अधिकारी गांवों में घरेलू और कृषि कनेक्शनों पर समुचित सप्लाई देने का दावा कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। किसानों का कहना है कि कहीं लाइनों में खराबी के नाम पर बत्ती गुल की जा रही है तो कहीं काम चलने की आड़ में घंटों कटौती हो रही है। ऐसे में जो थोड़ी बहुत बिजली मिल भी रही है उसमें वोल्टेज इतना ज्यादा कम होता है कि किसानों के सामने समस्या खड़ी हो रही है। यह स्थिति एमएमसी जिले के किसी एक क्षेत्र विशेष की नहीं, बल्कि ज्यादातर हिस्सों की है।
नही भर पा रहा जल मीनार
बिजली की अघोषित कटौती ने ग्रामीणों को परेशानियों में डाल रखा है। ऐसे भीषण गर्मी के दौर में जहां बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ब्लाक मुख्यालय से 10 किमी.दूर चिखली सहित आसपास के ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत तो की जाती है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाती है। आलम यह है कि समस्या और विकराल होते जा रही है।
महीनों से लगातार बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती से नल-जल योजना के अंतर्गत बने टंकी भी नही भर पा रही है जिसके चलते ग्रामीणों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी इस समस्या से परेशान होना पड़ रहा है औऱ रतजगा कर 12 बजे रात तक पीने के पानी के जागना पड़ रहा है।
“अम्बागढ़ चौकी,चिल्हाटी,वासडी, कौड़ीकसा सब स्टेशन में सिस्टर पूरा ओवर लोड हो रहा जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या आ रही है जिसके निदान के 132 केव्ही लाइन एकटकन्हार से चौकी तक का काम चालू है जो 20 से 25 दिन में पूरा हो जाएगा। ट्रिपिंग के चलते बिजली बंद हो जा रही जिस पर लगातार काम किया जा रहा है” – बी. कुर्रे जेई
रिपोर्ट by – मोहन मालगामे
