अंबागढ़ चौकी नगर में पहली बार निकली 46 जोड़ों की बारात ,धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा अनुसार कराया गया मुख्यमंत्री कन्या विवाह

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

Spread the love

 

मोहला – नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 46 जोड़े परिणयसूत्र में बंधे। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के मुख्य चौक से होकर 46 दूल्हों की बारात कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। नगर में पहली बार 46 दूल्हों की एक साथ बारात निकलने पर इसे देखकर पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह इसलिए भी अनूठी और आकर्षण का केंद्र साबित हुआ कि सामाजिक समरसता, सौहाद्र्र एवं सादगीपूर्ण भरे माहौल में विवाह संपन्न कराया गया। सभी 46 कन्या एवं सभी वर एक ही वेशभूषा में नजर आये, यह भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। आज के चकाचौंध और दिखावा भरे जीवन में सादगी व शांतिपूर्ण विवाह एक उच्च स्तर पर सामाजिक संदेश है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है। योजना अंतर्गत कन्या के नाम पर 35 हजार का चेक प्रदाय किया जाता है। इसके अलावा कन्या को विवाह के दौरान उपहार स्वरूप श्रृंगार भी भेंट किया जाता है। सामाजिक परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया जाता है।

अंबागढ़ चौकी के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज 46 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह में वर वधु दोनों पक्ष के माता-पिता के अलावा उनके परिजन उपस्थित रहे। पूरा विवाह कार्यक्रम गायत्री शांति पीठ अंबागढ़ चौकी के गुरुओं के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

जिला पंचायत के अध्यक्ष नम्रता सिंह ने बरातियों का आत्मीय स्वागत किया और वर वधु को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष पुनऊ राम फुलकवरे, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नेहरू राम रजक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जिला पंचायत सदस्य शांति त्रिपुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हेमेंद्र भूआर्य, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंवदा रामटेके, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विवाहित जोड़ों के परिजन उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *