आपातकाल के ढाई वर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय – मधुसूदन यादव
Oplus_16908288
अंबागढ़ चौकी – आपातकाल की बरसी की पूर्व संध्या आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद राजनांदगांव एवं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव ने आपातकाल के ढाई वर्ष को भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय बताया है।
अंबागढ़ चौकी पीडब्लूडी विश्राम गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में महापौर ने कांग्रेस के शासन काल पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, सत्ता लोलुपता, न्यायिक प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाना, मनमाफीक ढंग से संविधान संशोधन करना, देश की आजादी छीनने का आरोप लगाया है।
भाजपा जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा आपातकाल को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से लेकर युवराज राहुल गांधी ने जब चाहा, जैसा चाहा संविधान को तोड़ा मरोड़ा और संशोधन कर संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की आत्मा को अनेक कष्ट दिए हैं।
राजनांदगांव महापौर ने यह भी बताया कि भारत देश के संविधान में जितने संशोधन कांग्रेस पार्टी ने किये है उतने संशोधन आज तक किसी अन्य राजनैतिक पार्टी ने नही किया। श्री यादव ने बताया कि कांग्रेस ने आज तक कुल 80 संशोधन कर संविधान से खिलवाड़ किया है। उल्लेनीय है कि उक्त सभी संशोधन जनता के हित में न होकर निजी स्वार्थवश, अपना राजनैतिक हित साधने के लिए किये गए।
ज्ञात हो कि 25 जून को देश में लगे आपातकाल को 50 वर्ष पूरे होने को है। इस घटना को लेकर भाजपा पचासवीं बरसी के रूप में मनाने जा रही है और इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय बताया है।
इस दौरान जिला जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मदन साहू,दिलीप वर्मा,मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य भोजेश शाह, नेहरूराम रजक,शांति बाई त्रिपुरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघी,गुलाब गोस्वामी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, विज्जु जैन, मोहन जैन,मो. अजरूद्दीन,विमल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
