प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं के प्रवेश के लिए 28 जुलाई को होगी द्वितीय प्रतीक्षा सूची की काउंसलिंग 

0
sach kasamna2
Spread the love

 

मोहला – प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नौवीं सत्र 2025-26 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ीयारी, रायपुर में की जाएगी।

काउंसलिंग में अनुसूचित जनजाति, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के बालक एवं बालिकाएं शामिल होंगे, जिनके नाम द्वितीय प्रतीक्षा सूची में प्रकाशित हुए हैं। प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु वर्गवार द्वितीय प्रतीक्षा सूची, आवश्यक दस्तावेजों की सूची एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *