राजपूत क्षत्रिय महासभा की युवा मंडल कार्यकारिणी गठित

0
2
Spread the love

राजनांदगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव की युवा मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में चंदन राजपूत को वरिष्ठ उपाध्याय, सुधीर सिंह को महामंत्री, यशवंत ठाकुर को उपाध्यक्ष, जयराज सिंह गहरवार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जयंत राजपूत को सांस्कृतिक प्रभारी तथा प्रिंस राजपूत को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मंडल समाज को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ महासभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *