जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे शमसुल आलम

0
3
Spread the love

राजनांदगांव। हाल ही में अपने केस के सिलसिले में दिल्ली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सुप्रीम कोर्ट की अपील के चलते दिल्ली में हैं, उसी तारतम्य में अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम कार्यकर्ताओं साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मिलने पहुंचे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अमित जोगी के वकीलों ने अपील पर बात की, पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 23 अप्रैल की तारीख दी है। तत्पश्चात आंधप्रदेश भवन में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुलाकात तेलंगाना के पूर्व सांसद से हुई। इस अवसर पर शमसूल आलम के साथ जोगी कांग्रेस नेता निलेश चौहान, गौरव सिंह, सुरेश उपाध्याय मौजूद थे।
शमसूल आलम ने बताया कि जिस केस में न्यायलय ने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को बेइज्जत बारी कर दिया था, वहीं आज अन्याय स्वरूप बिना अमित जोगी के वकील की बात सुने माननीय उच्च न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुना दी, उसी के खिलाफ माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अमित जोगी के वकील ने अपील की है, यहां सवाल ये नहीं कि सिर्फ बात अमित जोगी की है, बल्कि अमित जोगी 30 करोड़ जनता की आवाज हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों की संवेदनाएं अमित जोगी के साथ है। कार्यकर्ता आस लगाकर बैठे हैं कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अमित जोगी के साथ इंसाफ होगा और उनकी बात सुनी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *