छत्तीसगढ़ के अवि मानिकपुरी का अंडर-18 भारतीय टीम में चयन

0
2
Spread the love

राजनांदगांव। भोपाल एनसीओई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रदेश के अवि मानिकपुरी का चयन अंडर-18 एशिया कप जो कि काकामिगहारा, (जापान) में दिनांक 29 मई से 06 जून 2026 तक आयोजित है किया गया है। अवि का चयन दिनांक 15 से 20 मई तक भोपाल में आयोजित इंडिया-आस्ट्रेलिया सीरिज में उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि एफआईएच ने इस नए फार्मेट की नई शुरूआत की है।पूर्व में केवल जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का ही एशिया कप आयोजित होता था, इस ग्रुप के खिलाड़ियों को मौका देने हॉकी इंडिया ने एक नई शुरूआत की है, जिससे नए एवं युवा खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे वो अपने खेल को और अच्छे से निखार सके।
उन्होंने बाताया कि अवि छत्तीसगढ़ हॉकी के ओर से विगत 4 वर्षो से सब जूनियर व जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। वर्तमान में वह एनसीओई भोपाल में ओलंपिंयन समीर दाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह बड़े ही गर्व का विषय है कि प्रदेश का बेटा देश के लिए खेलने जा रहा है।
बिलासपुर का रहने वाला अवी ने शुरूवाती दौर में बिलासपुर के पुलिस हॉकी ग्राउंड में हॉकी के गुण और हॉकी की बारीकियां सीखकर अपनी पहचान बनाई, उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था। अवि मानिकपुरी विगत कई वर्षो तक छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है, उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौराविंत है। अवि मानिकपुर का अंडर-18 एशिया कप में चयन होने पर विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरुण साव उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डा. रमन सिंह सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, संतोष पांडे सांसद राजनंदगांव, सुशांत शुक्ला विधायक कोटा, श्रीमती तनुजा सलामे निर्देशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महापौर मधुसूदन यादव, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, एडी रविशंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिंदर सिंग, एमवाय कुरैशी, विनीत नावघरे, मंजुला बिस्वास, गोपेश्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, आशा थॉमस, नीलम चंद जैन, अमिताभ मानिकपुरी, गजेंद्र शर्मा, अंसार अहमद सहित सभी हॉकी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और अवि मानिकपुरी को अच्छा प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *