क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को किया नमन

0
3
Spread the love

राजनांदगांव। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर क्रांति दिवस के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की ओर से रविवार को सतनाम भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानी वीरों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और उसके महत्व पर विचार-गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के संघर्ष में निर्णायक पड़ाव था। उन्होंने कहा कि क्रांति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके संकल्प को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का दिन भी है। लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता को मजबूत बनाए रखना ही स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ पूरे देश को एकजुट करने का काम किया। स्वतंत्रता सेनानियों ने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों ने आंदोलन में भाग लेकर यह साबित किया कि स्वतंत्रता का संघर्ष पूरे देश का संघर्ष था।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, पदम कोठारी, रूपेश दुबे, कमलजीत सिंग पिंटू, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, सूर्यकांत जैन, प्रेम रूचंदानी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, अशोक फडणवीस, झम्मन देवांगन, वीरेन्द्र चंद्राकर, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, अमर झा, राजेश गुप्ता चंपू, गोपीचंद गायकवाड़, अमित खंडेलवाल, नरेश साहू, गजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रकाश बाफना, सुरेंद्र देवांगन, शैलेश ठावरे, असगर बेग, गोलू नायक, विशु आजमानी, तामेश्वर बंजारे, रितेश गोलू महानंद, मोहन साहू, परस लहरे, जय जायसवाल, शिवम गड़पायले, जुगल ताम्रकार, सागर ताम्रकार, अब्दुल कादिर कुरैशी, नितिन मेश्राम, आशीष सोनकर, अंशुल श्रीवास्तव, शत्रु श्रीवास्तव, कुंदन वाहने, राजू साहू, रवि मेश्राम, नीलेश ठावरे, अरुदर साहू, लक्की साहू सहित कांग्रेस के अन्‍य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *