जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

0
IMG-20261026-WA0201
Spread the love

 

मोहला – जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुमीत कुमार गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों , प्राध्यापकों, व्यायाम शिक्षकों एवं पोषण शिक्षकों सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में युवा उत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों, प्रतिभागियों के पंजीयन, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

बैठक में कार्यक्रम की आयोजन तिथि एवं समय में परिवर्तन करते हुए युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से यात्रा एवं परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

संयुक्त कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा युवा उत्सव को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *