नशा के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने ली मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक

0
IMG-20240212-WA0107
Spread the love

अंबागढ़ चौकी – पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन में नशा के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बागढ़ चौकी श्री अर्जुन कुमार कुर्रे द्वारा एवं थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी निरिक्षक श्री बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व मे थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के मेडिकल दुकान संचालकों का आज थाना अम्बागढ़ चौकी में आवश्यक मीटिंग लिया गया ।

मीटिंग मे शिवालय मेडिकल स्टोर्स -नितिन गिरी गोस्वामी , श्री धनलक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स- सुधीर खंडेलवाल, गिरी मेडिकल स्टोर- नागेंद्र गिरी गोस्वामी, पतंजलि मेडिकल स्टोर्स- अशोक वर्मा , प्रभु नारायण खंडेलवाल मेडिकल स्टोर- सुशीला खंडेलवाल , ममता मेडिकल स्टोर्स- सार्थक गुप्ता, श्री विनायक मेडिकल स्टोर्स – रुपेश साहू , हितैषी मेडिकल स्टोर्स- हिमांशु पांडे, आरोग्य मेडिकल स्टोर्स- संदीप, बालाजी मेडिकल स्टोर्स- अनिल, कृष्णा मेडिकल स्टोर्स- संदीप खंडेलवाल, बालाजी मेडिकल स्टोर्स- दीपक सरजारे, राज मेडिकल स्टोर्स उपस्थित हुए, मेडिकल संचालकों को साइको ट्रैफिक ड्रग्स के बारे में बताया गया, बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन (पर्ची) के दवाई नहीं देना, नशा वाले कफ सिरप नहीं बेचना जरूरत से ज्यादा किसी को दवाई नहीं देना, झोलाछाप डॉक्टरों को दवाई नहीं देना, प्रेगनेंसी से संबंधित अबॉर्शन किट नहीं देना, अनजान व्यक्तियों द्वारा एंटीबायोटिक खून रोकने का दवाई खरीदता है तो अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी को अवगत कराना है । साथ ही नक्सलियों को किसी प्रकार का दवाई का सहयोग नहीं करने के संबंध में समझाइश दे कर शपथ दिलाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *