युवा,नारी,किसान,श्रमिक न्याय की गारंटी – नितई सरकार
कांकेर – लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी युवा,नारी,किसान वर्ग को पांच पांच न्याय की गारंटी दे रही है। युवाओं को सरकारी भर्ती के भरोसे के साथ नौकरी की गारंटी, महिला,गरीब और किसान वर्ग को अलग-अलग तरह की न्याय गारंटी दे रही है।
कांकेर इंटक के जिलाध्यक्ष नितई सरकार ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती आती है तो नारी न्याय गारंटी के तहत हर गरीब महिला को सलाना एक लाख रुपए देगी। केंद्र की नौकरियों में महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। युवाओं न्याय के जरिए 30 लाख सरकारी नौकरी भर्ती की गारंटी,पेपर लीक से मुक्ति के लिए नीति की गारंटी देगी। जिला अध्यक्ष ने कहा हिस्सेदारी न्याय अंतर्गत ओबीसी st,sc आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा श्रमिक न्याय के तहत ‘श्रम का सम्मान’ सुनिश्चित करते हुए कांग्रेस पार्टी प्रति दिन 400 रुपये की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी मनरेगा श्रमिकों के लिए न्यूनतम होगी !
