ग्राम हज्जू टोला में भाजपा की जोन स्तरीय बैठक

0
IMG_20240414_120401
Spread the love

अंबागढ़ चौकी – ग्राम हज्जुटोला में रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर भाजपा कार्यकर्ताओं को रिजार्ज करने जोन स्तरीय बैठक रखा गया था। बैठक में चिल्हाटी जोन के अन्तर्गत शक्ति केन्द्र डोंगरगांव, ओटेबांधा, रेंगाकठेरा, चिल्हाटी, चारो शक्ति केन्द्र के अंतर्गत 18 बुथ एवं 5 आश्रित ग्राम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता,बुथ अध्यक्ष,सचिव,BLA2, पन्ना प्रमुख सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त जवाबदेह वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शामिल हुए। जोन स्तरीय बैठक में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधान मंत्री बनाने के लिए अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराकर लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय को सांसद चुन कर लोकसभा भेजने आव्हान किया गया ।

इस विषेश बैठक में जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव,मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, जोन के प्रभारी व पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री राजेश सिंघी, मंडल उपाध्यक्ष व जोन सह प्रभारी ढाल सिंह साहू,मंडल पूर्व महामंत्री मदन साहू,पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल यादव,विषेश सहयोग एकलव्य साहू ,खुज्जी विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक गजेंद्र मंडावी सहित जोन के समस्त पदाधिकरी व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *