अम्बागढ़ चौकी नगर की काव्या वर्मा राज्य स्तरीय मेरिट सूची में शामिल  

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

Spread the love

 

अंबागढ़ चौकी – नगर निवासी काव्या वर्मा ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कर नगर को गौरवान्वित किया। काव्या वर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल मार्री, मोहला ब्लॉक में पदस्थ व्याख्याता कौशल वर्मा एवं माता बिंदेश्वरी वर्मा गृहणी चौकी निवासी की सुपुत्री है। जिन्होंने गुड़ियारी रायपुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययन करते हुए दसवीं की परीक्षा में 97.67℅ अंक प्राप्त की है। साथ ही गणित में 100 में 100 अंक हासिल कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार छात्रा काव्या की बड़ी बहन पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में बारहवीं में विज्ञान विषय में टाॅपर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *