चारभाटा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण से महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की राह

0
4
Spread the love

खैरागढ़। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राशि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था के माध्यम से ग्राम चारभाटा में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर सिलाई-कढ़ाई का कौशल सीख रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
ग्राम चारभाटा की सरपंच श्रीमती साहू ने भी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी, बल्कि परिवार और समाज में भी उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। सरपंच ने कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहे हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने भी कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि सिलाई-कढ़ाई सीखकर वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू करने की योजना बना रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *