निःशुल्क त्वचा रोग शिविर में 74 मरीजों ने लिया परामर्श, लायंस क्लब का सेवा कार्य सराहनीय

0
7
Spread the love

राजनांदगांव। लायंस क्लब ऑफ नांदगांव द्वारा रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित लायन सेवा सदन में निःशुल्क त्वचा एवं सौंदर्य रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. तान्या एस. दुबे ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 74 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश कोटड़िया ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र “वी सर्व (हम सेवा करते हैं)” है और संस्था हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, सेवा और जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। निःशुल्क चिकित्सा शिविर इसी सेवा भावना का हिस्सा है।

शिविर के सफल आयोजन में क्लब के सचिव योगेश गुप्ता, अशोक कोटड़िया, आनंद वर्गीज, नवीन तिवारी, ऋषभ नाहटा, राहुल लालवानी तथा बृजेश शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान मरीजों को त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार एवं बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

लायंस क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर और जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *