धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में नाजिया इलाही के खिलाफ शिकायत, कार्रवाई की मांग

0
Screenshot_2026-07-04-11-19-38-63_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Spread the love

 

अम्बागढ़ चौकी – जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी थाने में मुस्लिम समुदाय के महिलाओं और युवाओं द्वारा एक लिखित आवेदन सौंपकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाज़िया इलाही के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो में नाज़िया इलाही द्वारा इस्लाम धर्म, हज़रत मुहम्मद और हज़रत आयशा के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियाँ की गई हैं। आवेदन में कहा गया है कि इन बयानों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।

मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की सत्यता की जांच की जाए। मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

 

ज्ञात हो कि नाज़िया इलाही खान एक वकील, एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। वर्तमान में उनके कथित अपमानजनक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद देश भर में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *