वर्षा ऋतु में नगरीय निकाय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ती के लिए महत्वपूर्ण बैठक
अंबागढ़ चौकी – वर्षा ऋतु में नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ती के लिए नगरीय निकाय ने तैयारिया शुरू कर दी है। नगर पंचायत ने बारिश में जल बीमारियो के रोकथाम हेतु पहले चरण में जलागार टंकिंयो की साफ सफाई के साथ साथ लिकेज पाईप लाईन के मरम्मत व सुधार के लिए अभी से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने गुरूवार की सायं नगर पंचायत कार्यालय में निकाय के जल विभाग एवं लोक निर्माण शाखा के अधिकारी कर्मचारियो की बैठक ली। एक घंटे चली इस बैठक में वर्षा ऋतु में नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ती सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्य करने का निर्देश दिया गया। नगर अध्यक्ष ने बारिश में नलो से मिलने वाले मटमैला एवं गंदा पानी की शिकायतो को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी वार्डो मे लिकेज पाईप लाईन को पहले दुरूस्त करने निर्देश दिए। एवं पाईप लाइन तथा जल स्रोतों के पास बने गड्ढों को भरने को कहा. जिससे बारिश एवं गड्ढों में भरे गंदा पानी पाईप लाईन में प्रवेश न कर पाए। एक घंटे से भी अधिक समय चले इस बैठक में लोक निर्माण व जल शाखा के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से उपयंत्री योगेश्वर सिह ठाकुर, जल विभाग प्रभारी निजामसाय पटेल, मो. सोफू जिलानी, श्यामा यादव, सुरेन्द्र सिन्हा, विनोद कुमार, गोरेलाल पटेल रामचंद, प्रकाश खिलाडी, मोन्टू पटेल, परमेश्वर पटेल, विनोद धालेन्द्र, मुकेश कुमार, सहित बडी संख्या में पंप आपरेटर उपस्थित थे।
