भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र
अंबागढ़ चौकी – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंबागढ़ चौकी स्थित टाउन हॉल में जिला, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सक्रिय, संगठित एवं प्रभावी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं।

दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही तथा जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सदस्य संपर्क अभियान, संगठन विस्तार तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक की प्रस्तावना रखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना, विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियों तथा बूथ स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रत्येक अभियान को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, कमलेश सारस्वत, गुलाब गोस्वामी, राजू कुरैशी, अनिल गुप्ता, नरसिंग भंडारी, रमेश हेडामे, लखन कलामे, शांति त्रिपाठी, सविता सोरी, रेखा कोठारी, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राजू टांडिया, कोषाध्यक्ष राजू गुजराती, अम्बर जोशी, ढाल सिंह कौशिक, राजकिशोर खंडेलवाल, अरुण यादव, देवनारायण कुम्भकार, अजरूद्दीन, नेहरू रजक, विजय जैन, प्रकाश मिश्रा, संदीप साहू, अमित श्रीवास्तव, कमल तापड़िया, रेणु टांडिया, संगीता मिश्रा, सुशीला गा, धरमु भूआर्य, पुलकित खंडेलवाल, पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
