गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

0
3
Spread the love

डोंगरगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में आईटीबीपी के जवान संजय यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों में सक्रिय सहयोग देने तथा वर्ष 2025 की राष्ट्रीय ताइमंडो प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह, उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल, खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल, जानकी उइके एवं अवध मरण ने विद्यालय परिवार की ओर से संजय यादव का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उनके योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास और विभिन्न आयोजनों में निभाई गई भूमिका को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि संजय यादव का स्थानांतरण डोंगरगढ़ से अरुणाचल प्रदेश हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्हें तिलक-चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं संजय यादव ने भी विद्यालय से मिले स्नेह और सम्मान के लिए सभी शिक्षकोंए विद्यार्थियों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *