मोहला में नए वृद्धाश्रम का शुभारंभ : राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

0
3
Spread the love

मोहला। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का शुभारंभ एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आज मोहला में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सांसद, राज्यसभा रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन लोकशक्ति परिसर, हनुमान मंदिर के पास, भोजटोला रोड, वार्ड क्रमांक-01, टेलीटोला, मोहला में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं समाज में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने वृद्धजनों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वृद्धाश्रम के शुभारंभ को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। वृद्धाश्रम के माध्यम से जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को आश्रयए देखभाल एवं सम्मानजनक जीवन का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के अधिकारीगण, जनकल्याण सामाजिक संस्थान के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *