विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

0
3
Spread the love

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल राजनांदगांव और स्व. श्री घेवर चंद डाकलिया की स्मृति में अरिहंत मेडिकोज (सुरेंद्र डाकलिया) एवं डॉ. कुमुद मोहबे मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में आयोजित इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पहुंचकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर का शुभारंभ चिकित्सकों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता एवं भगवान श्रीराम दरबार के चित्र पर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान 144 महिला, पुरुष और बच्चों का निशुल्क इलाज कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. सौरभ मोहबे, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. चिन्मय डाकलिया, डॉ. स्मिता रेड्डी मोहबे और डॉ. आयुष अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों का बारीकी से परीक्षण किया और मौसम संबंधी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में अरिहंत मेडिकोज के सुरेंद्र डाकलिया, एम.आर. एसोसिएशन के योगेंद्र ठाकरे, आशीष सिन्हा, विशाल टांडेकर, पंकज निर्मलकर, दीपक सिन्हा, युवराज सिन्हा, कुंदन कुमार और यशवंत साहू का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रांत, विभाग, जिला व नगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के आयोजन आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *