राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा : उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए नवोदय विद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य अजीत सिंह व धर्मेंद्र यादव सम्मानित

0
1
Spread the love

डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) में आयोजित राष्ट्रीय ताइमंडो प्रतियोगिता 2026 के सफल समापन के बाद उत्कृष्ट सेवा व प्रबंधन के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय, सूरजपुर के प्राचार्य अजीत प्रताप सिंह और उप प्राचार्य धर्मेंद्र यादव (दंतेवाड़ा) को डोंगरगढ़ विद्यालय के मंच द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कुशल ग्राउंड व भोजन प्रबंधन की सराहना
नवोदय विद्यालय सूरजपुर के कर्मठ व ऊर्जावान प्राचार्य अजीत प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान कुशल ग्राउंड मैनेजमेंट एवं उचित देखरेख की कमान संभाली। उनके मार्गदर्शन और लगातार तीन दिनों के अथक परिश्रम से यह राष्ट्रीय स्पर्धा डोंगरगढ़ में सुचारू एवं विधिवत रूप से संपन्न हुई। वहीं, आयोजन के दौरान भोजनालय में खिलाड़ियों व अतिथियों के लिए उत्कृष्ट खान-पान प्रबंध सुनिश्चित करने पर उप प्राचार्य धर्मेंद्र यादव को भी सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मिला सम्मान
समारोह में नवोदय विद्यालय समिति भुवनेश्वर संभाग के सहायक आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर विशेष रूप से उपस्थित थे। डोंगरगढ़ विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने अतिथियों की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विद्यालय के व्याख्याता कृष्ण कुमार एवं रीना पटले के योगदान की भी सराहना की गई, जिन्होंने अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संभाग आयुक्त के मार्गदर्शन में पूरी हुई स्पर्धा
विद्यालय परिवार ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया। यह संपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवोदय विद्यालय समिति भुवनेश्वर के उपायुक्त अभिजीत बेरा एवं सहायक आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रीय ताइमंडो प्रतियोगिता के ओवरऑल इंचार्ज उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने दोनों अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद दिया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल एवं उमा देवी नेवी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed