अंबागढ़ चौकी में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, मुख्य वक्ता खूबचंद पारख ने किया मार्गदर्शन

0
Screenshot_2026-09-07-13-57-15-98_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Spread the love

अंबागढ़ चौकी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में खूबचंद पारख मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्यप्रणाली, पार्टी के नियम, अनुशासन और कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्य वक्ता खूबचंद परख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समाज के जरूरतमंद और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आमजन से सीधा संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता तभी संभव होगी, जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाए।

कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा अभियान की रूपरेखा को लेकर जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम

 

बैठक में आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। जिला, मंडल एवं मोर्चा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अभियान की जिला संयोजक नम्रता सिंह, सह संयोजक अनिल गुप्ता, राजेश जैन गुजराती, संगीता मिश्रा, पुलकित खंडेलवाल सहित जिला सामान्यक समिति के राजू टांडीया, अम्बर जोशी, विजय जैन एवं जिले के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed