प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर भाजपा मनाएगी एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’
Oplus_16908288
अंबागढ़ चौकी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके जनसेवा में संवैधानिक प्रमुख मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में विक्रांत सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री से शुरू हुई पीएम मोदी की यह सेवा यात्रा 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
श्री सिंह ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर सेवा दिवस रक्तदान शिविरों का आयोजन और शाम 7 बजे लाभार्थियों द्वारा आभार स्वरूप आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा। 2 अक्टूबर राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूलों में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकारी व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम नमो सेवा अनकही कहानियां, नुक्कड़ नाटक, आंगन मिलन सेवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य वक्ता ने बताया कि युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी वाराणस तक 10 टोलियों द्वारा युवा संवाद और चौपाल यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर वंचित लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
जनभागीदारी से सेवा मेरा योगदान 25 मिनट का श्रमदान, ह्यूमन रंगोली, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और जनप्रतिनिधियों के लिए सुशासन संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजू टांडिया, राजेश जैन, मुकेश अग्रवाल, अवधेश त्रिपाठी, नवनीत कौर, अविनाश त्रिपाठी, अम्बर जोशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
