सेवा संकल्प अभियान का सांसद संतोष पांडे के मुख्य आतिथ्य में होगा शुभारंभ
मोहला – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित रहेगा।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर 500 से अधिक नागरिकों की सहभागिता के साथ 5 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले के तीनों ब्लॉक मुख्यालयों में शाम 5 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे तथा शाम 7 बजे सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मोहला में मिनी स्टेडियम, मानपुर में इंद्रप्रस्थ स्टेडियम तथा अंबागढ़ चौकी में शिवनाथ नदी घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
