बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने सीखा कांच की घुंडियों से कंगन बनाना

0
3
Spread the love

कोलिहा। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलिहा में बैगलेस डे के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की हस्तकला एवं उपयोगी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्रीमती चित्रा साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को पारंपरिक एवं रचनात्मक हस्तकला से संबंधित सामग्री तैयार करना सिखाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विद्यार्थियों को कांच की घुंडियों से आकर्षक कंगन बनाने की विधि सिखाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कांच की घुंडियों का चयन, उन्हें व्यवस्थित करना तथा आकर्षक डिजाइन में कंगन तैयार करना सीखा। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सूक्ष्म कौशल, धैर्य, एकाग्रता एवं कार्य के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया गया।

श्रीमती चित्रा साहू ने बताया कि बैगलेस डे का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक एवं व्यवसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपने हुनर को पहचान सकें और भविष्य में इसे स्वरोजगार के अवसर के रूप में भी विकसित कर सकें।

विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को ‘सीखते हुए करना और करते हुए सीखना’ का अवसर मिल रहा है। हस्तकला आधारित यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, कौशल और सृजनात्मकता का सुंदर संगम बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *