कायस्थ समाज महिला संगठन ने मनाया तीज मिलन समारोह

0
3
Spread the love

राजनांदगांव। कायस्थ समाज महिला संगठन राजनांदगांव की ओर से तीज मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, जमातपारा में किया गया। संयोजिका सुश्री उषा श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामाजिक एकजुटता के साथ महिला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भजन-संगीत आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में कन्हा मंडल संयोजिका अर्चना दास और समाजसेवी श्रीमती मोना गोसाई को मुख्य अतिथि एवं प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। तीजा क्वीन, मेहंदी, चूड़ी सज्जा, गुजिया और कढ़ी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तीजा क्वीन में तान्या प्रथम

तीजा क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती तान्या श्रीवास्तव ने प्रथम, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव ने द्वितीय और श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव प्रथम, श्रीमती अलका श्रीवास्तव द्वितीय और श्रीमती शशिबाला श्रीवास्तव तृतीय रहीं।

चूड़ी सज्जा प्रतियोगिता में श्रीमती चेताली श्रीवास्तव ने प्रथम, श्रीमती स्वपनील श्रीवास्तव ने द्वितीय और श्रीमती प्रीति खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुजिया प्रतियोगिता में श्रीमती नीता श्रीवास्तव प्रथम, श्रीमती मोना अनिल श्रीवास्तव द्वितीय और श्रीमती नीतू श्रीवास्तव तृतीय रहीं।

इसी प्रकार कढ़ी प्रतियोगिता में श्रीमती सुनीता वर्मा ने प्रथम, श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने द्वितीय और श्रीमती प्रीति खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में सरप्राइज गेम और भजन-संगीत सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सहभागिता के लिए जताया आभार

आयोजन की सफलता में संगठन के पदाधिकारियों, मातृशक्ति तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समाज के सदस्यों की भूमिका रही। महिला संगठन की अध्यक्षा प्रतिमा अवनिंद्र लाला ने सभी पदाधिकारियों, महिलाओं एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *