जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
1
Spread the love

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में जिले की जनसमस्याओं, स्मार्ट मीटर के संबंध में फार्म भरवाने की प्रगति, संगठन को मजबूत करने तथा जिला कांग्रेस कमेटी की आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व मंत्री धनेश पाटीला, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, कमलजीत पिंटू, पंकज बांधव, क्रांति बंजारे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी ने किया।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कलेक्टर को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में सम्मिलित जनहित के प्रमुख विषयों पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने विस्तृत रूप से अपने विचार रखते हुए उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों को इन विषयों से अवगत कराया। बैठक में इन जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से विषय रखने तथा त्वरित कार्रवाई की मांग करने पर सहमति बनी।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी भवन को बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए अस्थायी रूप से निर्मित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका एवं पहल करने के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया की सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रशंसा की तथा उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला कार्यालय से कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले की जर्जर सड़कों का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर गौवंश की सुरक्षा, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं, आबादी भूमि का पारदर्शी सर्वे एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज समस्या व अघोषित विद्युत कटौती बंद करने, जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन कर गांवो में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति तथा प्रत्येक किसान की सम्मानपुर्वक धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से ज्ञापन में शामिल प्रत्येक विषय पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने कांग्रेसजनों को पर्याप्त समय देते हुए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना, प्रशासन का पक्ष रखा तथा संबंधित समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी व अशोक फडनवीस, थानेश्वर पाटीला, रूपेश दुबे, राहुल तिवारी, शिशुपाल भारती, दुर्गेश द्विवेदी, चुम्मन साहू (अछोली), रवि साहू, चुम्मन साहू, चंद्रेश वर्मा, जितेंद्र सिंह भाटिया, अमित अग्रवाल, राजकुमार सिन्हा, ललित कुमरे, सुयश नाहटा, मुन्ना इब्राहिम, लालचंद साहू, गणेश राम, विष्णु लोधी, मतीन खान, रतन यादव, होमदत्त वर्मा, पियूष दुबे, नरेश सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *