सर्वसम्मति से बनी श्री कृष्ण गौशाला पिंजरपोल की नई कार्यकारिणी, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न

0
4
Spread the love

डोंगरगढ़। अग्रवाल, ओसवाल एवं माहेश्वरी समाज के सामूहिक प्रयास से श्री कृष्ण गौशाला कमेटी पिंजरपोल का गठन सर्वसम्मति व निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। तीनों समाज के अध्यक्षों-लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, तिलोक बोहरा एवं सुनील तापड़िया के विशेष प्रयासों से समाजों को एकजुट कर सर्वसम्मति से पैनल तैयार किया गया।
समिति के गठन व चुनाव प्रक्रिया में मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सिद्धगोपाल नरेड़ी, मारवाड़ी धर्मशाला अध्यक्ष विजय (बिज्जू) अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अक्षय भंडारी एवं राजेन्द्र कोठारी का कुशल मार्गदर्शन व विशेष सहयोग रहा। गोविंद चोपड़ा के कुशल नेतृत्व व सानिध्य में सर्वसम्मति से तैयार पैनल के सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी में संरक्षक श्रेणी में गोविंद चोपड़ा, मनमोहन अग्रवाल, गणेश नरेड़ी, राजू भूत, राजू छाजेड़, रितेश पचेरीवाल एवं गोपी दम्मानी, आजीवन श्रेणी में सुनील तापड़िया, विजय चौराड़िया, प्रकाश अग्रवाल, अतीश (सोनू) नरेड़ी एवं विवेक (मोनू) भंडारी, साधारण श्रेणी में विनय बंसल, श्रेयश भैया एवं मनीष दड़गड़ शामिल है।
निर्विरोध गठन को समाजजनों ने आपसी एकता, समन्वय और सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गौसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गौशाला के सर्वांगीण विकास, संरक्षण एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed