त्वरित सेवा, आसान प्रक्रिया और सुशासन का भरोसा: यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले प्रमाण पत्र

0
Screenshot_2026-11-26-09-35-46-51_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

 

मोहला – सुशासन का वास्तविक उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सहज एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ शासन की इसी जनहितकारी पहल का लाभ ग्राम पीपरखार, तहसील अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी निवासी श्रीमती यमुना मंडावी को मिला। उन्होंने जनपद पंचायत स्थित सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शासन की त्वरित एवं सुगम सेवा व्यवस्था के परिणामस्वरूप उन्हें आवेदन के महज 15 दिनों के भीतर दोनों प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। कम समय में आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त होने से यमुना मंडावी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की जनहितकारी सेवाओं के माध्यम से कम समय में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होना आम नागरिकों के लिए बेहद सुविधाजनक एवं सराहनीय है। इससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलती है और शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होता है। यमुना मंडावी का यह अनुभव शासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली का उदाहरण है। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से मिली यह सुविधा दर्शाती है कि शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने के प्रयास धरातल पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *