मोहला जनपद सीईओ प्रांजल प्रजापति को मिली दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी 

0
Screenshot_2026-07-01-11-08-51-47_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
Spread the love

 

मोहला – प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO)प्रांजल प्रजापति का तबादला दंतेवाड़ा जनपद पंचायत के CEO पद पर किया गया है। ग्रामीण विकास, पंचायतों को सशक्त बनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शासन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मोहला में अपने कार्यकाल के दौरान प्रांजल प्रजापति ने विकास कार्यों को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाया। पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी आई और कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ धरती आबा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया, जिसने उनकी कार्यशैली पर शासन की मुहर लगा दी अपनी सरल कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण वे पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचान बनाने में सफल रहे। यही वजह है कि अब उन्हें दंतेवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण जनपद की कमान सौंपी गई है।प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को एक सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि बेहतर प्रदर्शन का पुरस्कार माना जा रहा है। मोहला में उनके कार्यकाल को विकास, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। वहीं दंतेवाड़ा में उनके अनुभव से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *