राशि वेलफेयर सोसाइटी ने विचारपुर में किया वृक्षारोपण, हरित ग्राम का लिया संकल्प

0
3
Spread the love

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से राशि वेलफेयर सोसाइटी ने ग्राम पंचायत विचारपुर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
सोसाइटी की अध्यक्ष संतोषी साहू ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और गांव को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
अभियान के तहत फलदार, फूलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इन पौधों के विकसित होने से भविष्य में ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी छाया, स्वच्छ वातावरण और फल जैसे अनेक लाभ मिलेंगे।
कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित और हरित अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *