कांग्रेस के तीखे आरोपों से घिरा नगर निगम, लोगों की समस्याओं पर चेताया

0
3
Spread the love

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय का घेराव कर शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की नगर सरकार शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सफाई, रोशनी और सुरक्षित यातायात जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि नगरवासी मच्छरों से त्रस्त हैं। निगम की फागिंग मशीन कहीं नजर नहीं आती। न ही दवाईयों का छिड़काव दिखाई देता है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। विगत 6-7 माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने से नियमित सफाई प्रभावित हो रही है और जगह-जगह कचरा का ढेर लग रहा है।
उन्होंने कहा कि पानी की समस्या तो बारिश में भी विकराल बनी हुई है। गंदे पानी से बीमारी का खतरा है। शाम को नल खुलता है तो सुबह पानी नहीं आता, सुबह आपूर्ति होती है तो शाम को नल बंद कर दिया जाता है। निगम की पानी में यह कटौती का कारण निगम और फिल्टर प्लांट का संचालन कर रही एजेंसी की लापरवाही है। लेकिन हर बार ये नया बहाना बनाकर बच निकलने की कोशिश करते हैं।
घेराव के दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों का भी मुद्दा उठाया। मुदलियार ने कहा कि अधिकांश मुख्य और आंतरिक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन पैचवर्क नहीं कराया जा रहा है। इससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस ने मांग की कि पेयजल व्यवस्था, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, आवारा मवेशी और कुत्तों के काटने की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
पूर्व सभापति हफीज खान ने कहा कर्मचारियों के हित का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जुझ रहा है और बेबस है। इसलिए कि उसकी बीमा की राशि नहीं चुकाई गई। आज वह सहायता के लिए दर- दर भटकने मजबूर है। कर्मचारी हितों की फाइलें रोकी जा रही है। महापौर और आयुक्त सिर्फ तस्वीरें खींचवाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों की हाईमास्ट तथा स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। वहीं चौक-चौराहों पर घूमंतू मवेशियों का जमावड़ा और बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, सूर्यकांत जैन, मामराज अग्रवाल, लक्ष्मण साहू, राजेश गुप्ता चंपू, सचिन तुरहाटे, पार्षद राजा तिवारी, अमीन हुड्डा, अमित कुशवाहा, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, झम्मन देवांगन, मनीष साहू, राकेश चंद्राकर, ललित मरकाम, प्रदीप राठौर, सुरेंद्र गजभिए, पूर्णिमा नागदेवे, राजिक सोलंकी, असगर बेग, गोलू नायक, विशु आजमानी, अंकुश राठौर, पिंकू खान, दुष्यंत चंद्राकर, सुरेंद्र देवांगन, रईस अहमद गोरी, जय जायसवाल, हितेश साहू, बबलू कसार, संतोष शर्मा, नितिन गुप्ता, राहुल चौबे, चेतन सिन्हा, रितेश गोलू महानंद, शिवम गड़पायले, प्रदीप यादव, संजय साहू, अब्दुल सत्तार, आशीष सोनकर, लक्की साहू, अंशल श्रीवास्तव, सोमिल जैन, मनीष यादव, लोकेश साहू, यादवराव भीमटे, टिकेश साहू, प्रकाश साहू, जनक साहू, खेदू राम साहू, तारा चंद साहू, अगेश्वर साहू, दिनेश साहू, चंद्रहास साहू, विक्रम साहू, हरिनारयण साहू व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *