जिपं अध्यक्ष नम्रता सिंह के पक्ष में निर्णय : मानपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

0
Screenshot_2026-08-20-16-34-13-54_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

मानपुर – उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की जांच में नम्रता सिंह के गोंड जाति प्रमाण पत्र की पात्रता स्वीकार किए जाने की खबर सामने आने के बाद मानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर राजू टांडिया, मदन साहू, भोजेश शाह मंडावी, भारती माहौर, समीम तिगाला, यशवंत पटेल, राजहंस मंडावी, ओम प्रकाश चंडाक, धरमु राम, विकास जैन, होरी लाल सोरी, किरण मंडावी, खेमीन साहू एवं प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नम्रता सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए और एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति द्वारा दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद पात्रता स्वीकार किए जाने से लंबे समय से उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट हुई है। उन्होंने इसे सत्य और न्याय की जीत बताते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया के बाद सच्चाई सामने आई है।

ज्ञात हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष के जाति प्रमाण पत्र को लेकर लंबे समय से विवाद और सवाल खड़े किए जा रहे थे, उस पर उच्च स्तरीय छानबीन के बाद समिति ने उपलब्ध रिकॉर्ड और साक्ष्यों के आधार पर नम्रता सिंह की गोंड अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र की पात्रता को स्वीकार किया है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने कहा कि अब विवादों से आगे बढ़कर क्षेत्र के विकास, जनहित और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। उच्च स्तरीय जांच समिति के निष्कर्ष के बाद समर्थकों में उत्साह है और सभी ने नम्रता सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *