चिल्हाटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चाकू की नोक पर लूट और चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_2026-08-20-19-44-50-43_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

 

अंबागढ़ चौकी – चिल्हाटी पुलिस ने चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल व नगदी लूटने और वाटर पंप चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त वाहन, नगदी और चोरी का वाटर पंप बरामद किया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुमकाश निवासी रामप्रसाद मांडवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त की रात बुद्धि-बंजारी बाजार से लौटते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर और मारपीट कर उनसे 40 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और 2,000 रुपये नगद लूट लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन, एसडीओपी नेहा पवार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी उप-निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

संदेह के आधार पर पुलिस ने हज्जू टोला निवासी विश्वनाथ तरम, राकेश कुमार कमर और गोविंद राम कमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने लूट की बात कबूल कर ली। इसके अलावा आरोपियों ने 11 अगस्त को ग्राम पांडूटोला से एक वाटर पंप चोरी करने की घटना भी स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार नगद, लूटी गई बाइक, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और वाटर पंप जब्त किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट जारी होने पर राजनांदगांव जिला जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय मेरावी, पीएसआई उमेश लहरे, एएसआई जगमोहन कुंजाम, मायाराम नेताम, प्रधान आरक्षक सुनील लहरे, परमेश्वर यादव तथा आरक्षक बसंत ध्रुव, हेमलाल ठाकुर, महेश मरिया व अश्वनी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *