रितेश मेश्राम बनाए गए विधायक प्रतिनिधि, बैठकों में हो सकेंगे शामिल

0
Screenshot_2026-08-20-20-11-30-57_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

 

अम्बागढ़ चौकी – जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी की आगामी बैठकों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सूचना सामने आई है। विधायक प्रतिनिधि के रूप में नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी के पार्षद रितेश मेश्राम को नामांकित किया गया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी को औपचारिक पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, अपरिहार्य कारणों या व्यस्तताओं के चलते यदि विधायक जनपद पंचायत की बैठकों में स्वयं उपस्थित होने में असमर्थ रहते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति में रितेश मेश्राम उनके प्रतिनिधि के रूप में बैठकों में शामिल होंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर पक्ष रखेंगे।

पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से रितेश मेश्राम को बैठकों में सम्मिलित करने हेतु नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया गया है। श्री मेश्राम को यह जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *