सुश्री तनुजा सलाम ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार

0
Screenshot_2026-08-21-18-48-37-91_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

मोहला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम ने आज कलेक्टोरेट पहुँचकर जिले की कमान संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम वर्ष 2019 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर अपनी सेवाएँ दे रही थीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय गतिविधियों और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मिथिलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित जिले के अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *