कमला कॉलेज में बीए भाग तीन की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 29 को

0
Untitled-1 copy.jpg987553625
Spread the love

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में सत्र 2025-26 की बीए भाग तीन भूगोल एवं पर्यावरण अध्ययन विषय की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 29 सितंबर, मंगलवार को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से महाविद्यालय के भूगोल एवं संस्कृत विभाग में होगी।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबद्ध राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संबंधित महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी प्रायोगिक फाइल और प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होने कहा गया है। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. निवेदिता ए. लाल ने परीक्षार्थियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *