लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान: गोटाटोला में भाजपा का प्रदर्शन और जनसभा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा व पूर्व महापौर मधुसूदन यादव हुए शामिल  

0
Screenshot_2026-11-03-08-43-19-77_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Spread the love

 

मोहला – भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के तहत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के गोटाटोला में विशाल विरोध प्रदर्शन, पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। गोटाटोला के बाजार चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा एवं राजनांदगांव के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा  ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार निराधार आरोप लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, अगर वास्तव में वोट चोरी जैसी कोई चीज होती, तो मोहला-मानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई होती। कांग्रेस सिर्फ अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए यह सब नाटक कर रही है।

गोटाटोला के बाजार चौक में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और एक रैली निकाली। मंच से बोलते हुए सभी वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष और कांग्रेस देश में केवल अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहते हैं, जबकि भाजपा लोकतंत्र की गरिमा और जनमत की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विजय जैन, नम्रता सिंह, मंडल अध्यक्ष कमल तापड़िया, मदन साहू, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, भोजेश शाह, नेहरू रजक, कमलेश सारस्वत, लक्ष्मेंद्र शाह, ढाल सिंह कौशिक, शंकर तिवारी सहित जिला एवं स्थानीय स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed